लॉकडाउन और पाबंदियों का दौर पलटा, ओमीक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया में दहशत

लॉकडाउन और पाबंदियों का दौर पलटा, ओमीक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया में दहशत कोरोनावायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर एक बार फिर दुनिया भर में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर देश इस प्रयास में लगा हुआ है कि उसके यहां ओमीक्रॉन का कोई मामला ना मिले।

लॉक डाउन और यात्रा प्रतिबंध से लेकर कड़े नियमों और सख्तियों का सहारा लिया जा रहा है ताकि विश्व जगत तेज़ी से फैलने वाले इस वायरस को सिमित कर सके। यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ओमीक्रॉन का मामला सामने आने के बाद कई अफ्रीकी देशों पर ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड और इटली जैसे देशों ने यात्रा प्रतिबंध जारी कर दिए हैं।

सऊदी अरब, जापान ,ब्राज़ील , श्रीलंका और अमेरिका ने भी अफ्रीकी देशों के लिए अपनी फ्लाइट्स रोक दी हैं। ओमीक्रॉन को कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट्स में से एक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इससे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। कोरोना के अभी तक के अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले यह बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में विश्व जगत अपने अपने स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। नियमों को सख्त किया जा रहा है तो कहीं पाबंदियां लगाई जा रही है।

न्यूयॉर्क में तो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है। 15 जनवरी 2022 तक पूरे न्यूयॉर्क में आपातकाल लागू रहेगा। यहां कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि और अस्पताल में पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य की गवर्नर ने यह कदम उठाया है।

अफ्रीका के कई देशों को लेकर ऑस्ट्रिया, जर्मनी , इटली, कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने यात्रा प्रतिबंध कड़े किए हैं वहीँ ऑस्ट्रेलिया ,अमेरिका, जापान , ब्राज़ील , सऊदी अरब और श्रीलंका ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट्स को बैन कर दिया है। अमेरिका की ओर से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध सोमवार से ही प्रभावी हो जाएंगे वहीं ब्रिटेन ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका और पांच पड़ोसी अफ्रीकी देशों से आने जाने वाली सभी उड़ाने शुक्रवार दोपहर से बंद कर दी जाएंगी।

भारत सरकार ने भी ओमीक्रॉन वेरिएंट से मुकाबले के लिए नियम सख्त करते हुए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका से सीधा या दक्षिण अफ्रीका हांगकांग और बोत्सवाना से होकर आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की कड़ाई से जांच के आदेश दिए हैं। बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी उड़ाने रद्द करते हुए कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों को अस्थाई रूप से देश में प्रवेश देने पर पाबंदी लगा दी गई है।

श्रीलंका ने भी रविवार से दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे, नामीबिया, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी से आने वाले यात्रियों को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। वहीं यूरोपीय संघ के सदस्य देश शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीकी देशों पर की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं। जापान ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा करने वालों के लिए अपने नियमों को सख्त किया है इन देशों के यात्रियों के लिए 27 नवंबर से 10 दिनों का क्वारंटाइन जरूरी कर दिया गया है।

सिंगापुर, मलेशिया, मिस्र , दुबई और जॉर्डन ने भी अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 9 अफ्रीकी देशों के लिए उड़ान को रोक दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उपरोक्त देशों से सभी फ्लाइट्स को 14 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles