अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, ट्रम्प ने बाइडन को बताया जिम्मेदार

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, ट्रम्प ने बाइडन को बताया जिम्मेदार तालिबान ने बेहद कम अवधि में पूरे अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चारों ओर से आलोचनाओं का शिकार बन रहे हैं। अफगानिस्तान के वर्तमान हालात के लिए बाइडन के अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाए जाने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

उन्होंने इस साल सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी का ऐलान किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के फैसलों पर उठ रहे निरंतर सवालों के बाद अब अमेरिकी राजनीति में भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे इस्तीफे की मांग की है।

ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिकी सत्ता उनके हाथ में होती तो आज अफगानिस्तान की हालत कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से बाहर निकलता लेकिन कुछ अलग तरीके से एवं सफलतापूर्वक होता। जो बाइडन ने अफगानिस्तान में जो कुछ भी होने दिया है उसके लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

ट्रंप का यह बयान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान की आमद और राष्ट्रपति भवन पर क़ब्ज़े के बाद सामने आया है। ट्रंप के इस बयान पर पलटवार करते हुए बाइडन प्रशासन ने अफगानिस्तान मिशन को सफल बताते हुए कहा कि तालिबान और अमेरिका के बीच में जो समझौता हुआ वह ट्रम्प के कार्यकाल में हुआ था।

याद रहे कि अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अमेरिकी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बाइडन प्रशासन के कई अधिकारी भी खुलेआम कह चुके हैं कि उन्होंने अफगान सुरक्षा बलों की क्षमता को हद से अधिक आंक लिया था। उन्होंने जो अनुमान लगाया था अफगानिस्तान उससे पहले ही ढेर हो गया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *