सीरिया के सैन्य अड्डे पर हमले में एक की मौत दो घायल

सीरिया के सैन्य अड्डे पर हमले में एक की मौत दो घायल

सीरिया में रूसी सुलह केंद्र ने घोषणा की कि अमेरिकी अतिग्रहित अल-तंफ क्षेत्र के आसपास तल तवील पर्वत के पश्चिम में एक सीरियाई सेना के अड्डे पर सशस्त्र हमले में एक सीरियाई सैनिक मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। ।

सीरिया में रूसी सुलह केंद्र के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल ओलेग येगोरोव ने कहा कि सीरिया में अमेरिकी नियंत्रण में अल-तंफ क्षेत्र के सशस्त्र लोगों ने तल तवील पर्वत के पश्चिम में सीरियाई सेना के 134 वें टैंक ब्रिगेड के मुख्यालय को निशाना बनाया गया है। इस हमले के चलते एक सिपाही की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

ब्रिगेडियर जनरल ओलेग येगोरोव के मुताबिक इस हमले को ड्रोन से अंजाम दिया गया था। रूस एलियम नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार रूसी सुलह केंद्र के उप निदेशक ने यह भी कहा कि यह हमला अल-तंफ क्षेत्र पर प्रभुत्व सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले तथाकथित “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई” गठबंधन की अक्षमता को दर्शाता है।

सीरियाई क्षेत्र में अमेरिकी गैरीसन की उपस्थिति एक विवादास्पद विषय बनी हुई है क्योंकि सीरियाई और रूसी सरकार दोनों ही अल-तंफ में अमेरिकी उपस्थिति को अवैध मानते हैं। सीरियाई सरकार ने सीरिया से सभी विदेशी सेनाओं को वापस बुलाने का आह्वान किया है। जबकि रूस नियमित रूप से दक्षिणपूर्वी सीरिया में बिन बुलाए अमेरिकी उपस्थिति की आलोचना करता रहा है। अमेरिका ने अल-तंफ बेस को क्षेत्र में रूस-सीरिया-ईरान गठबंधन के अवशिष्ट प्रभाव के लिए एक काउंटर कहा है।

ग़ौरतलब है कि इस्राइल ने अपने हालिया हमलों को अल-तंफ क्षेत्र से ईरान समर्थक लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाकर अंजाम दिया है। 2016 में अमेरिका ने सीरिया, इराक और जॉर्डन के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों के त्रिकोण में स्थित अल-तंफ में आधार स्थापित किया था। सीरियाई सरकार ने अपनी उपस्थिति को अवैध’ बताते हुए अमेरिका को सीरिया से हटने के लिए बार-बार जोर दिया है।

popular post

अल-कुबैता में सऊदी गोलाबारी से दो बच्चे घायल, ताइज़ और अमरान में हवाई हमले: यमन

अल-कुबैता में सऊदी गोलाबारी से दो बच्चे घायल, ताइज़ और अमरान में हवाई हमले: यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *