रूस के सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंध चोरी और लूटमार के अलावा कुछ और नहीं

रूस के सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंध चोरी और लूटमार के अलावा कुछ और नहीं

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस के सेंट्रल बैंक के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की निंदा करते हुए कहा कि यह एक खुली लूटमार और चोरी के अलावा कुछ भी नहीं है।

मास्को इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में छात्रों एवं कर्मचारियों से बात कर रहे लावरोव ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि रूस के सेंट्रल बैंक की संपत्ति सीज कर दी जाएगी। सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस को विमान के जरूरी उपकरण देने पर पाबंदी लगा रहे हैं। वह प्रयास कर रहे हैं कि आम लोगों तथा जन सेवा से संबंधित विमानों को जरूरी कलपुर्जे ना देकर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दें। वह लोगों की जिंदगी को भी कोई महत्त्व नहीं देते हैं।

सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक की संपत्ति को सीज़ कर दिया है। किसी को यह आशंका भी नहीं थी कि यह देश रूस के सेंट्रल बैंक की संपत्तियों को सीज़ कर देंगे लेकिन सेंट्रल बैंक की संपत्ति को कब्जा कर इन्होंने यह बात स्पष्ट कर दी है कि यह सिर्फ एक चोरी और लूट मार के अलावा कुछ नहीं है।

यूरोप, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के इस कदम को चोरी बताते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर पश्चिमी जगत चाहता है तो रूस निकट भविष्य में उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

याद रहे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिमी जगत और रूस के बीच गहरा तनाव चल रहा है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर मिंस्क समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सैन्य अभियान शुरू किया था। रूस का कहना है कि यूक्रेन के ग़ैर सैन्यकरण और नव नाजी धड़े को इस देश की सत्ता से हटाने के लिए यह सैन्य अभियान चला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles