सीरिया के बाद यूक्रेन में भी रूस का सर दर्द बनेंगे चेचेन आतंकी

सीरिया के बाद यूक्रेन में भी रूस का सर दर्द बनेंगे चेचेन आतंकी

पिछले एक दशक से आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध कर रहे सीरिया में चेचन आतंकियों की बर्बरता को दुनिया ने देखा था। अब खबर आ रही है कि सीरिया से आतंकवादियों की टोलियां यूक्रेन में उतारी जा रही हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग 2 हफ्ते हो रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के कई प्रमुख शहरों को अपने अधीन ले लिया है वहीं अब रूसी सेना कीव का घेरा तंग करते हुए राजधानी पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिशों में लगी हुई है।

ऐसे में खबर आ रही है कि यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन सेना की ओर से चेचन आतंकी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इससे पहले चेचन्या के राष्ट्रपति रमजान कादिरोव ने कहा था कि चेचन्या की सेना यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से भाग लेगी, लेकिन आपको बता दें कि वर्तमान में भी चेचेन लड़ाके दोनों ओर से युद्ध में हिस्सा ले रहे हैं।

क्रूर युद्ध और अपनी बर्बरता के लिए कुख्यात चेचन आतंकियों को सीरिया युद्ध में लोगों ने लड़ते और आतंक फैलाते हुए देखा है। इससे पहले रूस और चेचन्या युद्ध में भी रूस और चेचन एक दूसरे के विरुद्ध संघर्षों में शामिल रहे हैं। चेचन्या युद्ध समाप्त होने के बाद कुछ लड़ाके रूस के पाले में चले गए तो रूस के विरोधी खेमे में भी चेचेन विद्रोहियों की एक बड़ी संख्या अभी तक मौजूद है। यही कारण है कि यूक्रेन युद्ध में दोनों और से चेचन लड़ाके युद्ध के मैदान में नजर आ रहे हैं।

चेचन युद्ध में रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल चुके अहमद ज़काएव ऐसा ही एक नाम है। यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर अहमद ने कहा कि हम यूक्रेन की रक्षा करने के लिए रूस के खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन में रह रहे चेचन कार्यकर्ता अली बकेव ने कहा कि चेचन्या की दो बटालियन शेख मंसूर बटालियन और दजोखर दुदायेव पहले से ही यूक्रेन में रूस के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों बटालियन कीव की रक्षा के लिए तैनात हैं।

2014 में भी चेचन्या की कुख्यात बटालियन क्रीमिया युद्ध में रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल चुकी है। याद रहे यूक्रेन से भारी संख्या में लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है वहीं कुछ आम नागरिक हथियार उठाकर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चा संभाले हुए हैं।
रूस के खिलाफ हथियार उठाने वाले लोगों का कहना है कि हम अकेले यूक्रेन के लिए जंग नहीं लड़ रहे हैं बल्कि हम पूरे यूरोप की आजादी और लोकतंत्र के लिए युद्ध कर रहे हैं। चेचन आतंकियों ने कहा है कि अगर यूक्रेन के लोग रूस के खिलाफ संघर्ष करना चाहते हैं तो हम उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles