तुर्की, चीन के विरुद्ध उइगर नरसंहार मामले मेंआपराधिक शिकायत दर्ज तुर्की से ख़बर आ रही है कि वहां रहने वाले उइगर समुदाय ने शिनजियांग प्रांत होने वाले नरसंहार पर वहां के अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराया है।
तुर्की में स्वयंसेवी वकीलों समेत उइगर परिवार इस्तांबुल के कागलयान जिले की अदालत में उपस्थित हुए। इस बीच वहां कई सारे प्रदर्शनकारी भी मौजूद रहे जो हाथों में बैनर लिए हुए थे जिन पर लिखा हुआ था कि हमारे परिवार कहां हैं? साथ ही उनके हाथ में भाइयों को आज़ाद कराने की अपील के पोस्टर्स भी मौजूद थे।
कनाडा में मौजूद इंटरनेशनल थिंक टैंक फ़ोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी ने इन प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने जिन चीनी अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं उनकी फ़ोटो भी हाथों में उठाई हुई थीं।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब चीन में किसी समुदाय पर अत्याचार हुए हों, लेकिन हर बार चीन ने अपनी इंटरनेशनल इमेज के सामने उन अत्याचारों को छिपाया है। हाल ही में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया है कि चीन ने नरसंहार, जानबूझकर हत्या, यातना और उइगरों को जबरन लापता करने जैसे अपराध किए हैं। उन्होंने तुर्की की राष्ट्रीयता लिए उइगरों को भी तुर्की के नागरिकों के विरुद्ध अपराधों के ढांचे में लाने की मांग की है।
शिंजियांग प्रांत में चीन की कम्युनिस्ट सरकार के अत्याचारों का मामला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में भी एक ट्रिब्यूनल ने दावा किया है कि इस प्रांत में उइगर मुसलमानों एवं अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों पर जबरन कई अमानवीय प्रतिबंध थोप दिए गए हैं। यहां इन समूहों पर जन्म पर पाबंदी लगा दी गई है जो एक तरह का नरसंहार है।
चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों समेत अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार मानवता के विरुद्ध एक अपराध है। शिंजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को खत्म करने के लिए साजिश की जा रही है और एक सोची-समझी योजना के तहत उनकी आबादी पर हमला किया जा रहा है और उनकी जनसंख्या को रोकने की कोशिश की जा रही है इस बात के पर्याप्त सबूत ट्रिब्यूनल को मिले हैं।


popular post
कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ईरानी लड़ाकू विमानों के एस्कॉर्ट में ईरान पहुंचे: ईरानी सेना प्रमुख
कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ईरानी लड़ाकू विमानों के एस्कॉर्ट में ईरान पहुंचे: ईरानी सेना प्रमुख
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा