Site icon ISCPress

अमेरिका को भुखमरी से निपटने के लिए खुद मदद और दान की ज़रूरत

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सोशल मीडिया पर अमेरिका में भूखमरी और भोजन की कमी की स्थिति को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका खुद गंभीर रूप से इस समस्या से जूझ रहा है और उसे भूख की समस्या को हल करने के लिए मदद और दान की जरूरत है।

उन्होंने “वर्ल्ड हंगर एजुकेशन सर्विस” (World Hunger Education Service) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में 4.7 करोड़ से ज्यादा लोग मतलब लगभग हर पाँच में से एक बच्चा पर्याप्त भोजन नहीं पा रहे हैं, जिससे वे स्वस्थ जीवन नहीं जी पा रहे हैं। 2020 के बाद से खाद्य असुरक्षा झेलने वाले लोगों की संख्या में 42 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने “फीडिंग अमेरिका” की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि 4.7 करोड़ अमेरिकी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और हर दिन भूख और उससे जुड़ी स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याओं से जूझते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि अमेरिकी अधिकारी अब ऐसे आंकड़े नहीं देख पाएंगे, क्योंकि लगभग 30 साल तक हर साल रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने सितंबर 2024 से इस रिपोर्ट को चुपचाप बंद कर दिया है।

अंत में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब लगभग दो साल से अमेरिका में भूख की समस्या “हल” हो चुकी है।

Exit mobile version