Site icon ISCPress

मुश्किल में पड़े दिग्विजय,खरगोन की बताकर बिहार की फोटो कर दी पोस्ट

मुश्किल में पड़े दिग्विजय,खरगोन की बताकर बिहार की फोटो कर दी पोस्ट

 

अपने विवादित बयानों के लिए जाने जानेवाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अब बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। इस पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश बताया है।

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने नए विवाद को न्योता दे दिया है। उन्होंने बिहार की एक तस्वीर को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। जब लोगो की तरफ से उनको ट्रोल किया गया तो उन्होंने ट्वीट ही डिलीट कर दिया। लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के रास्ते तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे दंगे भड़काने की साजिश बताया।

उल्लेखीनय है कि मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर कीच लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना के बाद से सरकार दंगाइयों से सख्ती पेश आ रही है। मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मस्जिद में भगवा ध्वज लगाने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया।

 

उन्होंने लिखा कि क्या तलवार लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है? क्या खरगोन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष होकर सरकार चलाने की शपथ ली है।

गलत फोटो के लिए दिग्विजय सिंह ट्रोल हुए तो उन्होंने यह ट्वीट ही डिलीट कर दिया। गौर तलब है कि जुलुस पर पथराव करने वाले आरोपियों कि घरो को बुलडोज़र क द्वारा ढाया जा रहा है।

 

जिस पर ओवैसी ने इस के खिलाफ आवाज़ उठाई है।और कहा कि शिवराज सिंघ का इस तरह से लोगो के मकानों को तोड़ना बिलकुल ग़लत है। याद रखो हकूमत आज है कल नहीं रही गई।

Exit mobile version