Site icon ISCPress

रियाद हवाई अड्डे पर हमला, एक की मौत और 11 लोग घायल

रियाद हवाई अड्डे पर हमला, एक की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि रविवार को रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।

फार्स समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय समाचार विभाग के अनुसार, अल जज़ीरा नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हवाई अड्डे को हुए भौतिक नुकसान की भी जानकारी दी। प्राधिकरण ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने रविवार शाम को सऊदी अरब के भीतरी इलाकों में चार सैन्य अभियानों को अंजाम देने का दावा किया। उनके अनुसार, पहले अभियान में यमन की सेना ने रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप उड़ानें रद्द कर दी गईं और हवाई अड्डे को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

दूसरे अभियान में पूर्वी सऊदी अरब के क्षेत्र में स्थित सऊदी तेल कंपनी अरामको की शक़दम गैस सुविधा को निशाना बनाया गया।

तीसरे अभियान में पूर्वी प्रांत में अरामको की तनाइजीब तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। यमन की सेना ने चौथे अभियान में दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया। इस हमले के कारण वहां से भी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

बता दें कि सऊदी लड़ाकू विमानों की यमन की ज़बरदस्त बमबारी के बाद यमन ने सभी यात्रियों और नागरिकों सऊदी एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

Exit mobile version