Site icon ISCPress

श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने के अनुसार रविवार की सुबह तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू से मछली पकड़ते समय आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि कई मछुआरे 26 फरवरी को यहां से मशीनीकृत नौकाओं में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और यहां तक कि जब वे पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने में लगे हुए थे, तभी श्रीलंकाई नौसैनिक पहुंचे और आठ मछुआरों को पकड़ लिया।

यहां के मछुआरा संघों के अनुसार, नौसेना कर्मियों ने मछली पकड़ने वाले जालों को भी काट कर फेंक दिया।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पड़ोसी देश द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी के ताजा दौर से यहां के मछुआरों में तनाव और चिंता पैदा हो गई है और उन्होंने सरकार से इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

बता दें कि इस महीने में ये पांचवी बार है जब श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछवारों को गिरफ्तार किया है

Exit mobile version