Site icon ISCPress

पाकिस्तान भूकंप से दहला, 20 की मौत, भारी नुकसान की आशंका

पाकिस्तान भूकंप से दहला, 20 की मौत, भारी नुकसान की आशंका पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुबह करीब 3:30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसमें अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है वहीं 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित बलूचिस्तान के हरनई इलाके में सुबह 3:30 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में आया भूकंप इसका इतना शक्तिशाली था कि इसका असर अफगानिस्तान ,उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी देखने को मिला। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में भी नुकसान की खबर है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 3:30 बजे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप काफी तेज था और आसपास के कई जिलों में नुकसान की खबरें आ रही हैं।

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है वहीं करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता बहुत तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान की खबर आ रही है।

बलूचिस्तान के हरनई क्षेत्र में आए इस भूकंप के बाद लोगों की मदद के लिए क्वेटा से भारी मशीनरी भेजी गई है जो अगले 2 से 3 घंटे में हरनई पहुंच जाएगी।

बलूचिस्तान के गृह राज्य मंत्री जियाउल्लाह ने भूकंप में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जियारत , क़िला सैफुल्लाह और सिबी में नुकसान की खबरें हैं। मरने वालों में सबसे अधिक संख्या हरनई क्षेत्र के लोगों की है।

राज्य मंत्री के अनुसार भूकंप के कारण ढह गई इमारत के मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया में आ रहे विजुअल्स के अनुसार क्षेत्रीय अस्पतालों में बिजली नहीं है। वहां घायलों के परिजन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज करा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस भूकंप का असर कई जिलों में हैं इसलिए घायलों की सही संख्या बताना संभव नहीं है।

Exit mobile version