ISCPress

पाकिस्तान में ईरान की सर्जिकल स्ट्राइक: 3 साल अगवा हुए दो सैनिकों को छुड़ाया

पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की खबर है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 2 फरवरी की रात को पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। ईरानी सैनिकों ने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-उल-अदल द्वारा तीन साल पहले अगवा किए गए अपने दो सीमा रक्षकों को आतंकवादियों के चंगुल से बचा लिया है।

ईरानी सेना ने अपने मिशन को सफल बताया।
रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तानी सेना को इस कार्रवाई के बारे में पहले से सूचित नहीं किया था। 3 फरवरी को, ईरानी सैनिकों ने मिशन को सफल घोषित किया और सैनिकों को छोड़ने की घोषणा की। जैश-उल-अदल आतंकवादी समूह दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सक्रिय है और माना जाता है कि ईरानी सेना ने उसी क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

2018 में ईरानी सैनिकों का अपहरण ।
समूह दक्षिण-पश्चिमी ईरान में हमले कर रहा है। उसने फरवरी 2019 में इसी क्षेत्र में ईरानी सैनिकों को ले जा रही एक बस पर हमला किया। इस हमले में कई ईरानी सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। अक्टूबर 2018 में, आतंकवादी संगठन ने 14 ईरानी सैनिकों का अपहरण कर लिया। यह घटना ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में मीर जावा सीमा पर हुई थी। पांच सैनिकों को एक महीने बाद रिहा कर दिया गया था।

Exit mobile version