ISCPress

नेपाल को आज फिर भारत से मिलेगी COVID-19 की खेप

काठमांडू : भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल को एक बार फिर COVID-19 वैक्सीन की एक लाख खुराक देगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत द्वारा नेपाल को भेजी गई COVID-19 टीकों की 100,000 अधिक खुराक आज प्राप्त हो जाएगी।

नेपाल के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, “वैक्सीन ले जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट आज दोपहर काठमांडू आने की उम्मीद थी लेकिन मौसन की खराबी की वजह से अब तक नहीं आ पाई है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भी नेपाल को COVAX पहल के तहत मेड-इन-इंडिया COVID-19 टीकों की 348,000 खुराक प्राप्त हुई थी।

COVAX आवंटन के तहत, COVAX सुविधा नेपाल सरकार के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के समर्थन में, मई 2021 के अंत तक नेपाल को 1.92 मिलियन वैक्सीन खुराक वितरित करेगी।

Exit mobile version