ISCPress

नेहरू ने भारत के लिए क़ुर्बानी दी, अमित शाह इतिहास से अनजान: राहुल

नेहरू ने भारत के लिए क़ुर्बानी दी, अमित शाह इतिहास से अनजान: राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम। ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मैं उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता, उन्हें इसे दोबारा लिखने की आदत है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। इस मुद्दे पर वह चर्चा नहीं करना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि वे इससे डरते हैं और दूर भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक दिलाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ‘ओबीसी की कितनी भागीदीरी है? पीएम ओबीसी हैं लेकिन सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। जिनमें से 3 ओबीसी हैं और उनका कोने में ऑफिस है। सरकार का जो सिस्टम है उसमें ओबीसी, दलित और आदिवासियों की कितनी भागीदारी है। ये मुख्य इश्यू है। बात भागीदीरी की है।

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने अमित शाह पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर अमित शाह को अच्छे से पढ़ने की जरूरत है। उस समय जो स्थिति थी, सीजफायर फौज का फैसला था। हो सकता है कि जवाहरलाल नेहरू अमित शाह की तरह उतने ज्ञानी ना रहे हों। लेकिन मुझे अमित शाह से ये कहना है कि सबने गलती की, आप तो सही कर रहे हैं तो आप पीओके कब वापस लाएंगे।

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर संसद को संबोधित किया था। उन्होंने कश्मीर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। इस बयान के बाद अमित शाह कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा था जवाहरलाल नेहरू अमित शाह से कम ज्ञानी थे।

बता दें कि, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) है। देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही पंडित नेहरू (Jawaharlal Nehru) आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पं‍डित नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल जाना पड़ा था।

वहीं, भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने।

Exit mobile version