इज़रायल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

इज़रायल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमास के हमले के मद्देनजर शनिवार को इज़रायल के प्रति एकजुटता व्यक्त की। पीएम मोदी ने इज़रायल पर हुए हमास के हमले को “आतंकवादी हमला” करार देते हुए इसकी निंदा की। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्थिति को लेकर कहा कि उनका देश युद्धरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इज़रायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम इज़रायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

इज़रायल स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए इज़रायल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह है कि हमेशा सतर्क रहें और स्थानीय अथॉरिटी जो भी सेफ्टी प्रोटोकॉल बता रही है, उसका पालन करें। किसी भी तरह की गैर जरूरी मूवमेंट न करें और अपने घरों में ही रहें।

दूतावास ने इज़रायल के होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट www.oref.org.il का विजिट करने की सलाह दी है, जहां पर सेफ्टी प्रोटोकॉल जारी किए जा रहे हैं। दूतावास ने किसी भी आपात स्थिति के लिए नंबर +97235226748 भी जारी किया है। साथ ही [email protected] पर मैसेज छोड़ने की बात भी कही है। एडवाइजरी में कहा गया है कि आगे किसी भी सूचना के लिए दूतावास के अधिकारी जानकारी देंगे।

बता दें कि फिलीस्तीनी संगठन हमास ने दक्षिण इज़रायल पर करीब 5000 रॉकेट हमले किए हैं, जिससे शहर में भयानक तबाही की तस्वीरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलीस्तीनी संगठन ने न सिर्फ इज़रायल में घुसपैठ की बल्कि समुद्र और आसमान से हमले भी किए हैं। वहीं इज़रायल भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर चुका है।

इज़रायल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामर बेन ग्वीर ने स्टेट ऑफ नेशनल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। मिनिस्टर ने कहा कि आतंकियों के हमले मं 22 इजराइली नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग रॉकेट हमलों की चपेट में आए हैं।

दूतावास की वेबसाइट पर दिए गए विवरण के अनुसार, इज़रायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें मुख्य रूप से इजराइली बुजुर्गों, हीरा व्यापारियों, आईटी पेशेवरों और छात्रों की देखभाल करने के लिए नियुक्त लोग शामिल हैं। इज़रायल में भारतीय मूल के लगभग 85,000 यहूदी भी हैं जो पचास और साठ के दशक में भारत से इज़रायल गए थे।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *