ISCPress

अगर नाटो और रूस युद्ध में आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी: पुतिन

अगर नाटो और रूस युद्ध में आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद पुतिन पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली बन गए हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद उन्होंने कहा है कि अगर नाटो और रूस युद्ध में आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी।

पुतिन की इस चेतावनी को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। समाचार एजेंसी रायटर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पश्चिम को चेतावनी दी कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन के बीच सीधे संघर्ष का मतलब होगा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर है। उन्होंने कहा है कि शायद ही कोई ऐसे हालात को देखना चाहेगा।

पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी और शायद ही कोई ऐसी परिस्थिति देखना चाहता है।

साल 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से रूस और पश्चिमी देशों के संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने बीते महीने ही भविष्य में यूक्रेन में अपने सैनिकों को उतारने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। इस बारे में जब पुतिन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध ज्यादा दूर नहीं है।

ये चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब हाल में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि रुस अपने परमाणु हथियारों को नई जगहों पर स्थानांतरित कर रहा है। वैसे भी पति अक्सर परमाणु युद्ध तक की चेतावनी देते नजर आते रहते हैं। लेकिन उनका कहना है कि फिलहाल यूक्रेन को लेकर उन्हें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत महसूस नहीं हुई।

पुतिन ने ये भी कहा कि ‘वैसे नाटो के सैनिक अभी भी यूक्रेन में मौजूद हैं। रूस को पता चला है कि युद्ध के मैदान में इंग्लिश और फ्रेंच भाषा बोलने वाले जवान भी मौजूद हैं। ये अच्छी बात नहीं है, खासकर उनके लिए क्योंकि वे बड़ी संख्या में यहां मर रहे हैं।’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने करीब 4 घंटे तक मीडिया और जनता के सवालों के जवाब दिए। कहा- यूक्रेन पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर जी रहा है। पश्चिमी देश लगातार उसे मदद भेज रहे हैं, हथियार दे रहे हैं, लेकिन ये सप्लाई एक दिन रुक जाएगी

Exit mobile version