ISCPress

पूजा-अर्चना के बाद, तेजस्वी यादव ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकले

पूजा-अर्चना के बाद, तेजस्वी यादव ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकले

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं। बिहार में सरकार के बदलाव के बाद से ही तेजस्वी यादव राज्य की राजनीति पर पूरी तरह से छाए हुए हैं। मुजफ्फरपुर से उनकी यात्रा की शुरुआत हो रही है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने माता-पिता (लालू-राबड़ी)का आशीर्वाद लिया।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। आज से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत हो रही है। जनता ने राजद को लगातार समर्थन और प्यार देने का काम दिया। जनता ने लगातार दो चुनाव से राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया।

आप सब लोग जानते हैं नीतीश कुमार का कोई विजन नहीं है। और न ही गठबंधन बदलने का रिजन है। जनता मालिक है। हमलोग अपनी बात अपने मालिक के समक्ष रखेंगे। जनता की आवाज को हमलोग बुलंद करने का काम करेंगे। पिछले 17 साल में जो काम नहीं हुआ, उसे हमलोगों ने 17 महीने में कर दिखाया। नीतीश कुमार जनमत को अपने पैर की जूती समझते हैं। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कुछ लोग कहते हैं कि आरजेडी माई (मुस्लिम और यादव) की पार्टी है लेकिन आरजेडी तो बाप (बहुजन + अगड़ा + पूअर) की पार्टी है। आरजेडी माई के साथ साथ बाप की पार्टी है। मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के समर्थकों ने क्रेन के ऊपर चढ़कर उनके ऊपर फूल बरसाए।

राबड़ी आवास से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता हमारी मालिक है और हम उनके बीच जा रहे हैं। ‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए हम लोगों को यह बताएंगे कि हमने क्या कुछ किया है। पूरा भरोसा है कि जनता ने जिस प्रकार से हमारे पिता और हमारी पार्टी को समर्थन, प्यार और आशीर्वाद देने का काम किया है।

Exit mobile version