ISCPress

इस्राईल के पूर्व सैनिक नेतन्याहू के विरोध में उतरे

इस्राईल में पिछले काफी समय से कुछ भी सही नहीं चल रहा है। नेतन्याहू के खिलाफ देशभर में पिछले 8-10 महीनों से प्रदर्शन जारी हैं। नेतन्याहू के खिलाफ एक मोर्चा और खुल गया है और इस बार मैदान में इस्राईल सेना के पूर्व सैनिक उतरे हैं।

इस्राईल के 24 i के अनुसार इस्राईल के पूर्व सैनिकों ने नेतन्याहू की नीतियों के खिलाफ गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए अतिग्रहित फिलिस्तीन के एक मुख्य राष्ट्रीय मार्ग को बंद कर दिया।

नेतन्याहू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर मुख्य हाईवे को बंद करने वाले इन पूर्व सैनिकों का कहना है कि नेतन्याहू सरकार गहरे मानसिक तनाव और  मानसिक रोगों से जूझ रहे इन सैनिकों को लेकर लापरवाह है।

इन पूर्व सैनिकों ने सेना के हेडक्वार्टर के सामने डेरा डालते हुए मुख्य मार्ग को बंद कर आवाजाही को बिल्कुल ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी करते हुए नेतन्याहू शर्म करो , नेतन्याहू कैबिनेट शर्म करो जैसे नारे लगाए।

Exit mobile version