Site icon ISCPress

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस

यमनी सशस्त्र बलों ने एयरलाइंस को रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करने की चेतावनी फिर से जारी की है। साथ ही, उन्होंने इसे निशाना बनाए जाने की स्थिति में होने वाले किसी भी नुक़सान के लिए सऊदी अरब को ज़िम्मेदार  ठहराया है।

यमनी सशस्त्र बलों ने शनिवार को एयरलाइंस को एक बार फिर चेतावनी दी कि, वे रियाद स्थित किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को निशाना बनाए जाने के परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी सऊदी अरब की होगी।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने एक बयान में कहा:

“यमनी सशस्त्र बल दुनिया की सभी अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और घरेलू एयरलाइंस के साथ-साथ उनके कर्मचारियों और यात्रियों को रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे से यात्रा न करने की चेतावनी फिर से देते हैं। यह हवाई अड्डा सुरक्षित नहीं है, क्योंकि यह हमारे बलों का सैन्य निशाना है।”

उन्होंने आगे कहा:

“हवाई अड्डे का संचालन जारी रखने के परिणामों की ज़िम्मेदारी सऊदी शासन की होगी, क्योंकि यमनी सशस्त्र बल इस हवाई अड्डे की दिशा में अपने अभियान जारी रखेंगे। यह हवाई अड्डा कभी भी सुरक्षित नहीं होगा।”

ख़बर के अनुसार, यमनी सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में कई बार रियाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया है। इसके परिणामस्वरूप, ज़मीन पर खड़े सऊदी विमानों को नुक़सान पहुंचा, कई लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। साथ ही, हवाई अड्डे को कई दिनों तक बंद रखना पड़ा।

ये हमले “जैसे को तैसा जवाब” की नीति के तहत किए गए, जो यमन में हवाई अड्डों सहित अन्य नागरिक ठिकानों पर सऊदी अरब के हमलों के जवाब में थे।

Exit mobile version