Site icon ISCPress

वेंस ने ईरान के परमाणु ख़तरे को लेकर ट्रंप के दावे की पुष्टि से इनकार किया

वेंस ने ईरान के परमाणु ख़तरे को लेकर ट्रंप के दावे की पुष्टि से इनकार किया

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के करीब है। अमेरिकी अख़बार द गार्जियन ने बताया कि जेडी वेंस ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का समर्थन करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के क़रीब है। ट्रंप ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध को उचित ठहराने के लिए यह दावा कर रहे हैं।

गार्जियन के अनुसार, वेंस ने ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू करने के लिए ट्रंप द्वारा दिए गए तर्कों का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को भी नहीं दोहराया कि ईरान जल्द ही परमाणु हथियार हासिल करने वाला है। इस बीच, कुछ दिन पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि डोनाल्ड ट्रंप जेडी वेंस से नाराज़ हो गए हैं। वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की मध्यावधि चुनाव में संभावित हार के लिए ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था।

अखबार के मुताबिक, ट्रंप ने शुरुआत में वेंस के आकलन को काफी हद तक सही माना था, लेकिन निजी बातचीत में उन्होंने शिकायत की कि वेंस को ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू करने के फैसले का खुलकर बचाव करना चाहिए था। इससे पहले भी वेंस ने कहा था कि कुछ ऐसे पक्ष हैं, जो चाहते हैं कि ईरान के साथ युद्ध अनिश्चितकाल तक जारी रहे। ट्रंप के उपराष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज से कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के पास कई विकल्प हैं, जिनमें ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान समाप्त करने की घोषणा करना भी शामिल है।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के साथ बातचीत से अलग किए गए वेंस ने जोर देकर कहा, “हमें उन आवश्यक कदमों को तय करना होगा, जिनके जरिए हम किसी समझौते और अंतिम समाधान तक पहुंच सकें, ताकि ईरान के साथ संघर्ष समाप्त हो सके। वेंस ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप ईरान पर सैन्य और कूटनीतिक दबाव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि वह फिलहाल इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं।”

Exit mobile version