वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगा कर कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाकर कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक नहीं कर पाया है।
इससे पहले टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के नाम था। पोलार्ड ने 843 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनके रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया और केवल 514 गेंदों में ही छक्कों का शतक पूरा कर लिया। वैभव इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 29 पारियों और 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए. सबसे खास बात यह रही कि इस रिकॉर्ड को बनाते समय उनकी उम्र केवल 15 साल और 43 दिन थी।
इस सीजन उनकी बल्लेबाजी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चाहे तेज गेंदबाज हों या स्पिनर, वैभव हर किसी पर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

