ISCPress

यूक्रेन ने युद्ध को लेकर तुर्की से मांगी मदद, कहा रूसी जहाजों के लिए बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलमार्ग करें बंद

यूक्रेन ने युद्ध को लेकर तुर्की से मांगी मदद, कहा रूसी जहाजों के लिए बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलमार्ग करें बंद कुछ समाचार सूत्रों ने बताया है कि यूक्रेन ने औपचारिक रूप से तुर्की सरकार से बोस्फोरस और डार्डानेल्स में रूसी युद्धपोतों के पारित होने को प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया है।

अल-मायादीन ने भी तुर्की के विदेश मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए यूक्रेन के अनुरोध की पुष्टि की। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने का रूस का निर्णय मिन्स्क समझौते का उल्लंघन है और यूक्रेन की एकता और संप्रभुता का उल्लंघन है। हम पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के फैसले को अस्वीकार करते हैं। हालांकि राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोगान ने कहा कि वह यूक्रेन पर अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत जारी रखेंगे और उम्मीद जताई कि मास्को और कीव बातचीत की मेज पर लौट आएंगे।

रूस की ओर से जारी हमले के बीच यूक्रेन लगातार दूसरे देशों से मदद मांग रहा है। इसी कड़ी में यूक्रेन ने अब युद्ध के खिलाफ तुर्की से मदद मांगी है। यूक्रेन ने गुरुवार को तर्की से अपील करते हुए कहा कि वो समुद्री मार्ग से रूसी वॉरशिप को रोकें। यूक्रेन ने तुर्की से रूसी जहाजों के लिए बोस्फोरस  और डार्डानेल्स को बंद करने के लिए कहा है।  यूक्रेन की ओर से की गई इस अपील ने नाटो के सदस्य तुर्की को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। दरअसल काला सागर में तुर्की यूक्रेन और रूस के साथ समुद्री सीमा शेयर करता है और साथ ही दोनों ही देशों के साथ अच्छे संबंध भी रखता है। इससे पहले यूक्रेन ने भारत से भी मदद मांगी थी।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि अगर रूस ने इसी तरह से यूक्रेन पर हमला जारी रखा तो उसके हमले का जवाब देने के लिए हमने 100 से अधिक लड़ाकू विमानों को हाई अलर्ट पर रखा है। जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए 100 से अधिक लड़ाकू विमान और भूमध्‍य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं।

Exit mobile version