Site icon ISCPress

इज़रायली वायुसेना प्रमुख की हत्या की साज़िश के आरोप में दो इज़रायली सैनिक गिरफ़्तार

इज़रायली वायुसेना प्रमुख की हत्या की साज़िश के आरोप में दो इज़रायली सैनिक गिरफ़्तार

इज़रायल की सेना के रेडियो ने वायुसेना के दो इज़रायली सैनिकों की गिरफ्तारी की खबर दी है। इन सैनिकों से कथित तौर पर कहा गया था कि वे मामूली पैसों के बदले कई मिशन अंजाम दें, जिनमें वायुसेना प्रमुख जनरल Tomer Bar की हत्या भी शामिल थी।

इस हिब्रू मीडिया के अनुसार, कथित तौर पर ईरानी एजेंटों ने एक इज़रायली सैनिक से वायुसेना प्रमुख टॉमर बार की हत्या करने को कहा। उस सैनिक ने जवाब दिया: “मैं इस मामले की जांच करूंगा और कोशिश करूंगा।”

सेना के रेडियो ने आगे बताया कि कथित तौर पर ईरानी पक्ष ने यह भी मांग की थी कि, उन सड़कों की तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएँ जहाँ बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और नफ्ताली बेनेट( Naftali Bennett) पूर्व प्रधानमंत्री), इतमार बेन गवीर (राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री), Bezalel Smotrich (वित्त मंत्री) और Herzi Halevi (पूर्व सेना प्रमुख) रहते हैं।

हालांकि ईरान की तरफ़ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, और न ही ईरान ने इन आरोपों की पुष्टि की है।

इसके अलावा, उनसे तेल अवीव की रॉथ्सचाइल्ड और कापलान सड़कों की तस्वीरें, एक सैन्य अड्डे से संबंधित जानकारी, आयरन डोम की बैटरियों के सटीक स्थान, अन्य वायु रक्षा प्रणालियों के विवरण और वरिष्ठ पायलटों के आवासीय परिसरों की जानकारी भी मांगी गई थी।

Exit mobile version