Site icon ISCPress

अमेरिका को ईरान के साथ व्यवहार में सतर्क रहना चाहिए: चीन

अमेरिका को ईरान के साथ व्यवहार में सतर्क रहना चाहिए: चीन

चीन के विदेश मंत्री ने क्षेत्र में नई टकराव की आग भड़कने से बचाने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया। चीन के विदेश मंत्री ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आज अपने भाषण में अमेरिका द्वारा क्षेत्र में तनाव पैदा करने की चेतावनी दी और कहा कि ईरान के मामले में अमेरिका को «सावधानी» बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति सीधे मध्य पूर्व में शांति को प्रभावित करती है।

वांग यी ने सभी पक्षों से सतर्क रहने और किसी नए संघर्ष को भड़कने से रोकने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मतभेदों को मध्यस्थता और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

इस चीनी अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप पुनर्जीवित करने पर भी जोर दिया और कहा, «कुछ देशों का शक्ति का एकतरफा क़ब्ज़ा अस्वीकार्य है। हमें बहुध्रुवीय दुनिया में रहना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्र होना चाहिए।»

उन्होंने कहा कि, ग़ाज़ा के पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है और «दो-राज्य समाधान» को लागू करना और फ़िलिस्तीनियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है। चीनी वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ ने यूक्रेन युद्ध के बारे में भी कहा कि «हम सीधे यूक्रेन संघर्ष में शामिल नहीं हैं», और इस संकट को बातचीत के जरिए हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यूरोप को यूक्रेन पर वार्ता की मेज पर होना चाहिए और रूस के साथ सार्थक बातचीत करनी चाहिए। वांग ने रूस के उस रुख को दोहराया कि इस संघर्ष की जड़ें तलाशनी चाहिए ताकि इसका दोबारा होना रोका जा सके।

उन्होंने वाशिंगटन और बीजिंग के संबंधों के बारे में कहा कि «हम अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाने और दोनों देशों के लोगों के हित हासिल करने का सर्वोत्तम तरीका खोज रहे हैं, लेकिन यह अमेरिका पक्ष पर निर्भर करता है।» उन्होंने यह भी कहा, «हम अमेरिका के साथ अपने संबंधों को लेकर आशावादी हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने साझेदारी के अवसरों पर जोर दिया है।»

चीन के विदेश मंत्री ने ताइवान के मामले पर भी चेतावनी दी कि «कुछ पक्ष ताइवान को हमारे देश से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और यह मामला चीन और अमेरिका को संघर्ष की ओर ले जा सकता है।»

Exit mobile version