Site icon ISCPress

ईरानी जनता का एक ही संदेश है —देश की एकता और सुप्रीम लीडर का समर्थन: चमरान

ईरानी जनता का एक ही संदेश है —देश की एकता और सुप्रीम लीडर का समर्थन: चमरान 

तेहरान नगर परिषद के अध्यक्ष मेहदी चमरान ने कहा: “ईरानी राष्ट्र की पवित्र एकजुटता झूठे प्रचार से कमजोर नहीं की जा सकती।” ईरान की जनता ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि, कठिन परिस्थितियों और बाहरी दबावों के बावजूद ईरान अपनी राष्ट्रीय एकता, वैचारिक दृढ़ता और नेतृत्व के प्रति निष्ठा के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा:

“हमारी सरकार और जनता के बीच कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस्लामी क्रांति के मूल सिद्धांतों तथा इज़रायल और अमेरिका के मुकाबले के मुद्दे पर सभी एकजुट हैं। डोनाल्ड ट्रंप जो बातें कहते हैं, वे दरअसल अमेरिकी शासन व्यवस्था के भीतर मौजूद गहरे मतभेदों और बिखराव को दर्शाती हैं, जिसके हम साक्षी हैं।”

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विचारों और कार्यप्रणालियों में मतभेद किसी भी जीवंत समाज का हिस्सा होते हैं, लेकिन जब देश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और बाहरी दबावों का प्रश्न आता है, तब ईरानी जनता और शासन एक साथ एक स्वर में खड़े दिखाई देते हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“हम सभी ईरानी हैं, क्रांति के समर्थक हैं, और राष्ट्र व सरकार की लोहे जैसी एकता तथा अली ख़ामेनेई के नेतृत्व के अनुकरण के साथ, हम आक्रमणकारी और अपराधी तत्वों को पछताने पर मजबूर कर देंगे।”

“एक ईश्वर, एक राष्ट्र, एक नेता और एक मार्ग—

और वह मार्ग है, प्राणों से भी प्रिय ईरान की विजय का मार्ग।”

Exit mobile version