Site icon ISCPress

हमारे समय का “हिटलर” अपने अपराधों के लिए मुक़दमे का सामना करेगा: तुर्की

हमारे समय का “हिटलर” अपने अपराधों के लिए मुक़दमे का सामना करेगा: तुर्की

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान पर किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नेतन्याहू के पास दूसरों को नसीहत देने की कोई नैतिक वैधता नहीं है।

राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया प्रमुख बुरहानुद्दीन दुरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा: “नेतन्याहू, जिसने ग़ाज़ा में जनसंहार किया है और क्षेत्र के सात देशों पर हमले किए हैं, अब निराशा में आकर हमारे राष्ट्रपति को निशाना बनाने की हिम्मत कर रहा है।”

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने भी नेतन्याहू की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “नेतन्याहू, जिसे उसके अपराधों के कारण हमारे समय का हिटलर कहा जाता है, ऐसा व्यक्ति है जिसने खुद ही यह पहचान अपने लिए बनाई है और उसका एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने उसके खिलाफ युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही, उसके नेतृत्व में इज़रायल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में जनसंहार के आरोप में मुक़दमे का सामना कर रहा है।”

तुर्की सरकार ने जिस तरह से नेतन्याहू को “हमारे दौर का हिटलर” बताया, वह इस बात का संकेत है कि अंकारा अब शब्दों में भी कोई नरमी बरतने के पक्ष में नहीं है। तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि ग़ाज़ा में हो रही तबाही, आम नागरिकों की मौतें, और लगातार सैन्य कार्रवाइयाँ केवल “सुरक्षा अभियान” नहीं बल्कि एक संगठित और योजनाबद्ध अत्याचार की तस्वीर पेश करती हैं।

राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों ने साफ कहा कि नेतन्याहू ऐसे नेता हैं जिनकी नीतियाँ क्षेत्र में शांति के बजाय आग भड़काने का काम कर रही हैं। उनके मुताबिक, जो व्यक्ति खुद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कठघरे में खड़ा हो, उस पर नैतिकता की बात करना एक तरह का मज़ाक है।

यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब नेतन्याहू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा: “मेरे नेतृत्व में इज़रायल, ईरान की व्यवस्था और उससे जुड़े समूहों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा, इसके विपरीत एर्दोगान उन्हें गले लगाते हैं।

Exit mobile version