Site icon ISCPress

ईरान पर अमेरिकी हमले का तेहरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी खड्डों पर हमला

ईरान पर अमेरिकी हमले का तेहरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी खड्डों पर हमला

अमेरिका द्वारा युद्ध-विराम के उल्लंघन और ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में तेहरान ने पलटवार करते हुए कुवैत, बहरीन और जार्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ज़बरदस्त प्रहार किया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुवैत में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, हालांकि वहां चेतावनी सायरन सक्रिय नहीं किए गए।बताया जा रहा है कि कुवैत के अल-जहरा (Al Jahra) क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि बहरीन में लगातार कई विस्फोट हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने ऐसे वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि उनमें बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े (Fifth Fleet) के मुख्यालय पर ईरानी मिसाइलों के हमले को दिखाया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भी हमले का दावा

अरब मीडिया के अनुसार, ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों ने जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले अल-अज़रक (Al Azraq) सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। जॉर्डन के मुवाफ्फक अल-सल्ती (Muwaffaq Salti) वायुसेना अड्डे पर मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों के ठिकानों को भी ईरानी मिसाइलों का लक्ष्य बनाए जाने की खबर है।

Exit mobile version