ISCPress

यमन के जवाबी हमलों से दहला सऊदी अरब, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बना निशाना

यमन के जवाबी हमलों से दहला सऊदी अरब, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बना निशाना

सऊदी अरब के आधिकारिक मीडिया ने देश के दक्षिण पश्चिम में स्थित अंतरराष्ट्रीय अबहा हवाई अड्डे पर ड्रोन हमलों की खबर देते हुए कहा है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

यमन के जवाबी हमलों का सामना कर रहे सऊदी अरब को एक बार फिर यमन के संयुक्त बलों के ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है। आज दोपहर बाद सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में स्थित अब्हा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यमन के ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

अब्हा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के जवाबी हमलों की खबर मीडिया के माध्यम से लीक होने के बाद सऊदी नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन ने भी इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसने यमन के ड्रोन विमानों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही निशाना बनाने में सफलता पाई है। हालांकि सऊदी गठबंधन दावा कर रहा है कि उन्होंने समय रहते यमन के हमलों को नाकाम बना दिया है लेकिन प्राथमिक जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए हैं।

सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ने कहा है कि गठबंधन सेनाओं द्वारा निष्क्रिय किए गए ड्रोन विमान के मलबे के कारण उक्त लोग घायल हुए हैं बाद में सऊदी गठबंधन ने अपने बयान में कुछ बातें और जोड़ते हुए कहा कि यह मन के ड्रोन हमले में 12 लोग घायल हुए हैं।

सऊदी गठबंधन की ओर से इन ड्रोन हमलों को नकारा बनाने का दावा उस समय किया गया है जब कि यमनी सेना और स्वंयसेवी बलों की ओर से अभी तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है और न ही इसकी पुष्टि की है और न ही इसका कोई खंडन किया है।

यमन सेना ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि जब तक सऊदी गठबंधन देश के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी रखता है, तब तक वह सऊदी अरब की रणनीतिक सुविधाओं पर हमले जारी रखेगा।

अप्रैल, 2015 से ही सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राईल समर्थित गठबंधन के प्रमुख के रूप में, यमन के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़े हुए है। सऊदी अरब ने यमन की भूमि, वायु और समुद्री नाकाबंदी करते हुए यमन के अपदस्थ राष्ट्रपति को वापस सत्ता में लाने की कोशिश कर रहा है।

Exit mobile version