Site icon ISCPress

सऊदी अरब ने अमेरिका के लिए अपने हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों को बंद किया

सऊदी अरब ने अमेरिका के लिए अपने हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों को बंद किया

इज़रायली नेटवर्क «आई-24 न्यूज़» ने खाड़ी क्षेत्र के जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि, रियाद ने ईरान की किसी भी संभावित मिसाइल प्रतिक्रिया के मुकाबले वॉशिंगटन से सुरक्षा की ठोस गारंटी न मिलने पर अपना हवाई क्षेत्र और सैन्य अड्डे अमेरिका के उपयोग के लिए बंद कर दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक ऐसी सुरक्षा गारंटी नहीं मिलती, ये प्रतिबंध जारी रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब का मानना है कि यदि ईरान और अमेरिका के बीच कोई समझौता हो भी जाता है, तब भी ईरान क्षेत्रीय शक्ति के रूप में कायम रहेगा। ऐसे में रियाद किसी भी हालत में खुद को तेहरान के साथ सीधे टकराव की स्थिति में नहीं डालना चाहता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक अमेरिका ईरानी हमलों के खिलाफ “उचित सुरक्षा” उपलब्ध नहीं कराता और अपनी सैन्य योजनाओं को स्पष्ट नहीं करता, तब तक सऊदी अरब अमेरिका के लिए अपने हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों को जारी रखेगा।

खाड़ी क्षेत्र के जानकार सूत्रों ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब का यह कदम अमेरिका-विरोध के कारण नहीं, बल्कि ईरानी मिसाइल हमलों के सामने अपनी असुरक्षा और संभावित नुकसान की आशंका के चलते उठाया गया है।

Exit mobile version