Site icon ISCPress

प्रतिरोध लेबनान का राष्ट्रीय विकल्प है: हिज़्बुल्लाह

प्रतिरोध लेबनान का राष्ट्रीय विकल्प है: हिज़्बुल्लाह

लेबनान की संसद में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के प्रतिनिधि हसन फ़ज़लुल्लाह (Hassan Fadlallah) ने अपने हालिया बयान में कहा कि मौजूदा हालात में प्रतिरोध ही लेबनान की संप्रभुता, सुरक्षा और कब्ज़ा की गई भूमि की मुक्ति का सबसे प्रभावी राष्ट्रीय विकल्प बन गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि, हिज़्बुल्लाह अपने रुख से पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक इज़रायल लेबनान की भूमि पर अपने क़ब्ज़े और सैन्य दबाव को पूरी तरह समाप्त नहीं करता, तब तक संगठन अपने राजनीतिक, कूटनीतिक और प्रतिरोधात्मक प्रयास जारी रखेगा।

फ़ज़्लुल्लाह ने कहा कि, हिज़्बुल्लाह ने कई बार लेबनान की सरकार, विभिन्न राजनीतिक दलों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को यह संदेश दिया था कि, इज़रायल की लगातार सैन्य कार्रवाइयों और सीमा उल्लंघनों पर धैर्य की एक सीमा होती है। उनके अनुसार, जब सरकारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तब प्रतिरोध की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई, जिसने क्षेत्र में एक नया सुरक्षा संतुलन स्थापित कर दिया।

उन्होंने बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक वार्ताओं से कोई निर्णायक परिणाम सामने नहीं आया है, न ही व्यापक युद्धविराम लागू हो सका है। उनके अनुसार, यही कारण है कि प्रतिरोधी मोर्चा अब अपनी रणनीति को केवल आश्वासनों के बजाय ज़मीनी वास्तविकताओं के आधार पर तय कर रहा है।

इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब लेबनान-इज़रायल सीमा पर तनाव लगातार बना हुआ है, और क्षेत्रीय परिस्थितियाँ तेज़ी से बदल रही हैं। ऐसे में हिज़्बुल्लाह का यह रुख संकेत देतासंगठन आने वाले समय में अपनी राजनीतिक और सुरक्षा नीति में और अधिक दृढ़ता दिखा सकता है।

Exit mobile version