Site icon ISCPress

क़तर ने ईरान के समर्थन के आरोप में अल जज़ीरा के दो विश्लेषकों को गिरफ़्तार किया

क़तर ने ईरान के समर्थन के आरोप में अल जज़ीरा के दो विश्लेषकों को गिरफ़्तार किया

क़तर में मीडिया और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क़तरी अधिकारियों ने Al Jazeera से जुड़े दो प्रमुख राजनीतिक विश्लेषकों—सईद ज़ियाद और Fatima al-Samadi—को गिरफ़्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष के दौरान खुलकर ईरान के पक्ष में विचार व्यक्त किए।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई उस समय तेज़ हुई जब फ़ातिमा अल-समादी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर Ali Larijani की शहादत की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को क़तरी प्रशासन ने “राजनीतिक रूप से संवेदनशील” मानते हुए न सिर्फ़ हटवाया, बल्कि उनका अकाउंट भी बंद कर दिया गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इसी क्रम में, अल जज़ीरा की पूर्व पत्रकार मुना हवा को भी गिरफ़्तार किया गया है। मुना हवा, पहले ही क़तर प्रशासन की निगाहों में आ चुकी हैं, जब उन्होंने सीरिया में Abu Mohammad al-Julani के नेतृत्व वाले ढांचे की आलोचना की थी, जिसके कारण उन्हें अल जज़ीरा से अलग कर दिया गया था। अब उन पर भी आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईरान के समर्थन में बयान दिए।

इन घटनाओं से क़तर प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।

क्या क़तर प्रशासन खुल्लमखुल्ला अमेरिका और इज़रायल का समर्थन कर रहा है??

क्या लारिजानी की शहादत पर पोस्ट करना जुर्म है??

क्या यह वास्तविकता नहीं है कि अमेरिका ने जिस जूलानी को ईनामी आतंकवादी घोषित किया था, उसी को सीरिया का शासक बना दिया??

जब क़तर अमेरिका का खुला समर्थन कर रहा है तो फिर ईरान द्वारा अमेरिकी बेस पर किए जाने वाले हमलों की निंदा क्यों कर रहा है??

विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम क़तर की आंतरिक और बाहरी राजनीतिक संतुलन की रणनीति को दर्शाता है। एक ओर क़तर खुद को क्षेत्र में मध्यस्थ और संतुलित भूमिका निभाने वाला देश दिखाना चाहता है, वहीं दूसरी ओर वह अपने मीडिया संस्थानों और विश्लेषकों पर सख़्त नियंत्रण भी बनाए रखना चाहता है—खासकर ऐसे समय में जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है।

इस मामले ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की स्वायत्तता और क्षेत्रीय राजनीति के दबाव जैसे मुद्दों पर नई बहस छेड़ दी है।

Exit mobile version