Site icon ISCPress

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से अमेरिकी युद्धपोतों के गुज़रने की ख़बर पर क़ालिबाफ़ का कटाक्ष

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से अमेरिकी युद्धपोतों के गुज़रने की ख़बर पर क़ालिबाफ़ का कटाक्ष

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हाल ही में हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका के एक दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सच में कोई तेल टैंकर अमेरिकी युद्धपोतों की सुरक्षा में हॉर्मुज़ से गुजरा है, तो शायद यह घटना वीडियो गेम (प्लेस्टेशन) में हुई होगी, असल दुनिया में नहीं।

क़ालिबाफ का तंज और उसका मतलब

दरअसल अमेरिका की तरफ से यह दावा किया गया था कि अमेरिकी नौसेना ने एक तेल टैंकर को सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz से गुजरने में मदद की।इस दावे को ईरान ने झूठा प्रचार बताया।

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए क़ालिबाफ ने व्यंग्य करते हुए कहा कि::

“क्या सच में अमेरिकी युद्धपोतों की सुरक्षा में कोई टैंकर हॉर्मुज़ से गुजरा? शायद यह सब प्लेस्टेशन के गेम में हुआ होगा।” उनका संकेत था कि, अमेरिका केवल प्रचार कर रहा है और वास्तविक स्थिति पर उसका नियंत्रण उतना नहीं है जितना वह दिखाना चाहता है।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की रणनीतिक अहमियत

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग माना जाता है।

फारस की खाड़ी के देश जैसे सऊदी अरब, कुवैत, इराक और यूएई का अधिकांश तेल इसी रास्ते से बाहर जाता है। दुनिया के समुद्री मार्ग से जाने वाले लगभग 20% कच्चे तेल का परिवहन इसी जलडमरूमध्य से होता है।

अगर यहाँ तनाव बढ़े या रास्ता बंद हो जाए तो पूरी दुनिया के तेल बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की नौसेना अक्सर इस इलाके में मौजूद रहती है।

Exit mobile version