Site icon ISCPress

एपस्टीन में बिन सलमान का नाम आने पर सऊदी में विरोध प्रदर्शन

एपस्टीन में बिन सलमान का नाम आने पर सऊदी में विरोध प्रदर्शन

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद  बाद  रियाद में हंगामा मच गया है। जेफरी एपस्टीन के  नए जारी हुए दस्तावेज़ों में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का नाम सामने आया है।

एपस्टीन के नवीनतम दस्तावेज़ों में एक तस्वीर शामिल है, जिसमें यह अमेरिकी अरबपति 2016 में रियाद में मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर एप्सटीन के व्यापक नेटवर्क और विश्व के प्रभावशाली और राजनीतिक हस्तियों के साथ उसके संबंधों का एक नया प्रमाण है।

हालांकि, इस मुलाकात के उद्देश्य या बातचीत की सामग्री के बारे में अभी कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस तस्वीर ने मीडिया और जनता में सवाल और अटकलें बढ़ा दी हैं कि एपस्टीन अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों और शक्तिशाली हस्तियों के साथ किस हद तक जुड़े थे।

सऊदी अरब में इस खबर के सामने आने के बाद जनता में असंतोष और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यह घटनाक्रम पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को और बढ़ाता है। विशेषज्ञ भी इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि एपस्टीन का नेटवर्क केवल अमेरिका तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका असर और पहुंच वैश्विक स्तर पर थी।

इससे पहले भी एपस्टीन के संपर्कों और उनके काले नेटवर्क पर दुनिया भर में बहस होती रही है, लेकिन इस नए खुलासे ने सार्वजनिक ध्यान एक बार फिर सऊदी अरब और उसके राजनीतिक नेतृत्व की ओर खींच लिया है।

Exit mobile version