ईरान के नए सुप्रीम लीडर की आज्ञा का पालन करना वाजिब है: खुरासान के सुन्नी आलिम
उत्तरी खुरासान के एक सुन्नी आलिम ने ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि: नए नेता की आज्ञा का पालन करना आवश्यक है
हाजी गोलदी आखुंद कमाली, जो आमानली के खादमिया इस्लामी मदरसे के निदेशक हैं, उन्होंने कहा:
आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामनेई को ईरान की विशेषज्ञों की सभा (मजलिस-ए-ख़ुबरेगान-ए-रहबरी) द्वारा ईरान के तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि वे देश के नेतृत्व के लिए योग्य और सक्षम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि,
सुन्नी फिक़्ह और इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार उन्हें सभी आवश्यक गुणों से युक्त “उलिल-अमर” (वैध शासक) माना जाता है, जिनकी आज्ञा का पालन करना आवश्यक है। इसलिए वे अपनी बैअत (निष्ठा/समर्थन) की घोषणा करते हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि, उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस्लामी दुनिया की इज़्ज़त और ताकत का रास्ता और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
सर्वोच्च नेता के चयन पर आयतुल्लाह जवाद आमेली का संदेश
प्रसिद्ध शिया मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह जवाद आमेली ने एक संदेश जारी कर आयतुल्लाह सैयद मुजतबा हुसैनी खामनेई को ईरान की विशेषज्ञों की सभा द्वारा इस्लामी क्रांति के तीसरे नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।
अपने संदेश में उन्होंने लिखा:
“इमामत और उम्मत की व्यवस्था ईश्वरीय वह्य (प्रकाशना) की सबसे महान देनों में से है। आशा है कि जो नेता इस दुनिया से जा चुके हैं, वे ईश्वरीय नेताओं के साथ एकत्र हों, और जो चयन सम्मानित विशेषज्ञों की सभा ने किया है, वह अतीत की विरासत की रक्षा करे और भविष्य की सभी जिम्मेदारियों को भी संभाले।”

