Site icon ISCPress

चुनाव में जीत के लिए नेतन्याहू, ईरान के साथ फिर युद्ध शुरू कर सकता है: पूर्व इज़रायली पीएम 

चुनाव में जीत के लिए नेतन्याहू, ईरान के साथ फिर युद्ध शुरू कर सकता है: पूर्व इज़रायली पीएम 

एहुद बराक(Ehud Barak), जो इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं, ने Channel 12 को दिए एक साक्षात्कार में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की राजनीतिक रणनीति और मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। बराक ने कहा कि यदि चुनाव से कुछ दिन पहले भी नेतन्याहू को अपनी हार का अंदेशा हुआ, तो वह राजनीतिक माहौल बदलने और जनता का ध्यान आंतरिक संकटों से हटाने के लिए ईरान के साथ एक नए सैन्य टकराव का रास्ता अपना सकता है।

बराक के अनुसार, नेतन्याहू के लिए सत्ता में बने रहना सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता बचाने की राजनीति में ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं, जिनके दूरगामी और विनाशकारी परिणाम पूरे पश्चिम एशिया पर पड़ सकते हैं। उनका कहना था कि नेतन्याहू किसी भी ऐसे कदम से पीछे हटने वाला नहीं दिखता, जिससे उसकी राजनीतिक स्थिति मजबूत हो सके, चाहे उसके लिए क्षेत्र को एक नए युद्ध की आग में क्यों न झोंकना पड़े।

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इज़रायल के भीतर राजनीतिक अस्थिरता, जनता के बढ़ते असंतोष और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नेतन्याहू पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में बाहरी संघर्ष को आंतरिक संकट से ध्यान हटाने के एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा:

मैं बहुत चिंतित हूँ। मुझे पूरी स्पष्टता के साथ ऐसा दिखाई देता है कि नेतन्याहू सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उसके लिए कुछ भी अकल्पनीय नहीं है; वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।”

Exit mobile version