Site icon ISCPress

तेल अवीव में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ भारी विरोध प्रदर्शन, हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

तेल अवीव में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ भारी विरोध प्रदर्शन, हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार की नीतियों के खिलाफ देश में असंतोष एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। राजधानी तेल अवीव में हजारों प्रदर्शनकारियों ने एक विशाल रैली आयोजित कर नेतन्याहू सरकार के ख़िलाफ़ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार की नीतियों और उसके फैसलों की कड़ी आलोचना की।

प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव की सड़कों पर एकत्र होकर सरकार के मौजूदा रुख के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि सरकार की नीतियां देश को गंभीर संकट की ओर ले जा रही हैं और मौजूदा नेतृत्व को अपनी जिम्मेदारियों का जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू के नेतृत्व और उनकी सरकार की कार्यशैली को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की गई।

राजनीतिक संकट और सरकार की जवाबदेही पर उठते सवाल

नेतन्याहू सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और उसकी नीतियों पर की जा रही आलोचना ने इस्राईल में राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बहस को फिर चर्चा में ला दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांगों से स्पष्ट होता है कि सरकार के नेतृत्व और उसके फैसलों को लेकर समाज के एक हिस्से में असंतोष मौजूद है।

नेतन्याहू इस्राईल को बर्बाद कर रहे हैं: इस्राईली विश्लेषक

एक वरिष्ठ इस्राईली पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक ने प्रधानमंत्री की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए उनके विनाशकारी परिणामों को लेकर चेतावनी दी है। विश्लेषक के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियाँ इस्राईल को पूर्ण विनाश की ओर धकेल रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस्राईल जिन संकटों का सामना कर रहा है, वे केवल एक साधारण आर्थिक चुनौती तक सीमित नहीं हैं। उनके मुताबिक़, सरकार की मौजूदा नीतियाँ इस्राईल के भविष्य के लिए एक गंभीर और अस्तित्वगत ख़तरा बन चुकी हैं।

Exit mobile version