Site icon ISCPress

लेबनान के राष्ट्रपति ने ईरान की बजाय एक हत्यारे और अपराधी का धन्यवाद किया: हिज़्बुल्लाह

लेबनान के राष्ट्रपति ने ईरान की बजाय एक हत्यारे और अपराधी का धन्यवाद किया: हिज़्बुल्लाह

हिज़्बुल्लाह के राजनीतिक परिषद के उपाध्यक्ष महमूद क़माती ने देश में हुए युद्धविराम पर कहा: हम ईरान का धन्यवाद करते हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय दबाव के माध्यम से इस युद्धविराम को लागू कराया।

क़माती ने दक्षिणी लेबनान के दौरे के दौरान, इस कदम के लिए लेबनानी सरकार द्वारा ईरान का आभार व्यक्त न करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा: सरकार अपने पत्तों को संभालने के बजाय, कदम दर कदम अपमान, कमजोरी और संप्रभुता के विनाश की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने युद्धविराम के बाद लेबनान के राष्ट्रपति द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा: राष्ट्रपति ने एक हत्यारे और अपराधी का धन्यवाद किया, लेकिन ईरान का धन्यवाद नहीं किया, जिसने हमें बचाया।

हिज़्बुल्लाह के इस अधिकारी ने जोर देकर कहा कि लेबनान की “मुक़ावमत” (प्रतिरोध) का हाथ अब भी ट्रिगर पर रहेगा। उन्होंने आगे कहा: सब्र का बांध टूट चुका है और रणनीतिक धैर्य अब समाप्त हो गया है।

हिज़्बुल्लाह गुट की चेतावनी: हम इज़रायल के एजेंटों से लड़ेंगे

हिज़्बुल्लाह से जुड़े “वफ़ादारी टू रेसिस्टेंस” (प्रतिरोध के प्रति वफ़ादारी) गुट के एक सदस्य ने लेबनानी सरकार के इज़रायल के साथ समझौते के दावों पर सवाल उठाया। हसन फ़ज़लुल्लाह ने इस बारे में कहा: अब लेबनान की सेना से क्यों नहीं कहा जा रहा कि वह दक्षिण में अपने ठिकानों पर वापस लौटे?

उन्होंने लेबनानी सरकार की इज़रायल के साथ समझौतापूर्वक नीतियों के प्रयासों को लेकर चेतावनी देते हुए कहा: जो कोई भी “अंत्वान लहद” बनने की कोशिश करेगा, हम उससे लड़ेंगे, जैसे हमने इज़राइशयल से लड़ाई की थी।

Exit mobile version