Site icon ISCPress

कुशनर और बर्कोवित्ज़ को इस्राईल समझौते के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

वॉशिंगटन द्वारा रायटर्स को दिए गए बयान में बताया गया कि व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार जार्ड कुशनर और उनके डिप्टी अवि बर्कोवित्ज़ को अब्राहम समझौते के अंतर्गत उनकी भूमिका के लिए नोबेल शांति पुस्कार के लिए नामांकित किया गया।

गैरतलब है यह नामांकन अमेरिकन वकील एलेन दर्शोविट्ज ने किया जो कि हार्वर्ड लॉ स्कूल में प्रोफेसर के पद पर हैं।

आपको बता दें कि दर्शोविट्ज ने पिछले साल अपने महाभियोग परीक्षण में ट्रम्प का बचाव किया था और 20 जनवरी को एक टिप्पणी में कहा था कि सीनेट को अमेरिका में 6 जनवरी को घटी घटना के लिए ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग के लेख को खारिज कर देना चाहिए क्योंकि वह अब राष्ट्रपति नहीं है।

दर्शोविट्ज ने नोबेल समिति को लिखे एक पत्र में सामान्यीकरण समझौतों के अंतर्गत इस्राईल के पूर्व अमेरिकी राजदूत डेविड फ्राइडमैन और अमेरिका में पूर्व इस्राईली राजदूत रॉन डर्मर के कार्यों का हवाला दिया। उनके अनुसार शायद उनके द्वारा किए गए नामांकन विवादास्पद हो सकते हैं,

उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार किसी लोकप्रियता के लिए नहीं है बल्कि यह अल्फ्रेड नोबेल द्वारा निर्धारित चुनौतीपूर्ण मापदंडों को पूरा करने के लिए दिया जाने वाला एक पुरस्कार है।

ट्रम्प के दामाद कुश्नर और मीडिल ईस्ट मामलों में दूत बर्कोवित्ज़ इस्राईल और संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन, सूडान और मोरक्को के बीच सामान्यीकरण के सौदों में महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।

राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वो ट्रम्प प्रशासन के दौरान किए गए सभी सौदों की समीक्षा करेंगे जिसमे संयुक्त अरब अमीरात के साथ हथियारों का सौदा भी शामिल है।

आपको बता दें कि ट्रम्प ने एक विवाद के बाद अपना शासनकाल खत्म होने के बाद 20 जनवरी 2021 को कार्यालय छोड़ दिया था।

अब देखना यह है कि इसका असर कुश्नर और बर्कोवित्ज़ के नोबेल पुुस्कार नामांकन पर पड़ता है या इन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Exit mobile version