ISCPress

इस्राईल के पूर्व रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता जताई

इस्राईल के पूर्व रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता जताई  अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के साथ ही विश्व जगत में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

इस्राईल के पूर्व रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को चिंताजनक बताते हुए कहा है कि यह हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

इस्राईल के पूर्व रक्षा मंत्री मोशे यालून ने कहा है कि अफगानिस्तान का तालिबान के अधीन चला जाना इस्राईल की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मोशे यालून ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण इस्राईल के भविष्य एवं सुरक्षा को प्रभावित करने का काम करेगा।

मोशे यालून ने कहा हालांकि अफगानिस्तान और इस्राईल के बीच काफी लंबी दूरी है लेकिन इन सबके बावजूद अफगानिस्तान पर तालिबान से इस्राईल पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

लेबनान 24 की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका का निकलना और वहां तालिबान का फिर से सत्ता पर काबिज होना मध्य पूर्व में अमेरिका की स्थिति और इस्राईल की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली घटना है।

याद रहे से अमेरिकी सेना के निकलने के ऐलान के साथ ही तालिबान ने अफगान सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए सप्ताह भर में देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया है। तालिबान एक और अफगानिस्तान के बड़े-बड़े शहरों पर कब्जा करते जा रहे थे वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान सरकार के साथ सत्ता हस्तांतरण के लिए वार्ता भी कर रहे थे।

अफगानिस्तान से राष्ट्रपति अशरफ गनी और सरकारी अधिकारियों के भागने के साथ ही अफगानिस्तान पर तालिबान का पूर्ण नियंत्रण हो गया है।

Exit mobile version