हिज़्बुल्लाह के हमलों के बाद इज़रायली सैनिकों को अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया
दक्षिण लेबनान और उत्तरी इज़रायल के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) ने बुधवार सुबह से अब तक कम से कम चार अलग-अलग सैन्य ऑपरेशन अंजाम दिए हैं। हिज़्बुल्लाह ने यह जवाबी कार्यवाई इज़राइली सेना द्वारा किए जा रहे बार-बार संघर्ष-विराम के उल्लंघन के बाद किया है।
हिज़्बुल्लाह के हमलों के बाद इज़रायली सैनिकों को अस्पतालों में ले जाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, हमलों के तुरंत बाद सैन्य हेलीकॉप्टरों को सक्रिय किया गया, जिनकी मदद से घायल सैनिकों को युद्ध क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कुछ मीडिया स्रोतों ने यह भी दावा किया कि इन हमलों में कुछ सैनिकों की मौत भी हुई है, हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि: अब संघर्षविराम का पालन नहीं करेंगे: हिज़्बुल्लाह प्रतिनिधि
“वफादारी टू रेसिस्टेंस” गुट के सदस्य हुसैन अल-हाज हसन ने स्पष्ट किया कि हिज़्बुल्लाह अब संघर्ष-विराम का पालन नहीं करेगा और अपनी स्थिति के आकलन के आधार पर इज़रायली हमलों का जवाब देगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिज़्बुल्लाह ने लेबनान की सरकार से बाहर निकलना उचित नहीं समझा, ताकि इस नाज़ुक स्थिति में सरकार बिखर न जाए।

