Site icon ISCPress

इज़रायल को तुरंत लेबनान की भूमि से बाहर निकलना चाहिए

इज़रायल को तुरंत लेबनान की भूमि से बाहर निकलना चाहिए

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंज्या ने सुरक्षा परिषद की बैठक में इज़रायल की कार्रवाइयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अप्रैल में हुआ युद्ध-विराम व्यावहारिक रूप से पूरी तरह निष्प्रभावी साबित हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अप्रैल में इज़रायल और लेबनान के बीच हुआ युद्धविराम बाद में इज़रायल द्वारा किए गए हमलों के लिए केवल एक भ्रामक आवरण साबित हुआ।”

दक्षिणी लेबनान की स्थिति पर रूस के रुख को दोहराते हुए नेबेंज्या ने कहा, “रूस इज़रायल की कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करता है और वास्तविक युद्ध-विराम स्थापित करने के लिए लेबनान की भूमि से इज़रायली सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग करता है।”

लेबनान की घटनाएं ग़ाज़ा जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही हैं: रूस

नेबेंज्या ने मंगलवार तड़के सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि लेबनान की गंभीर होती स्थिति, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़रायल के “अनुचित आक्रमण” का प्रत्यक्ष परिणाम है।

इज़रायल तुरंत लेबनान की भूमि से बाहर निकले: चीन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन के प्रतिनिधि फू कांग ने कहा कि लेबनान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए तथा इज़रायल को तुरंत अपनी सैन्य कार्रवाइयाँ बंद करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग की कि, इज़राक्षली सेना बिना किसी देरी के लेबनान की भूमि से वापस लौटे।

Exit mobile version