ईरान पर स्वतंत्र रूप से हमला करने से पीछे हटा इस्राईल
इस्राईल के नेताओं की ओर से इस्लामी गणराज्य ईरान के ख़िलाफ़ लगातार की जा रही बयानबाज़ी और कथित खोखली धमकियों के बावजूद, मामले से परिचित सूत्रों ने बताया है कि, तेल अवीव ने तेहरान के ख़िलाफ़ एक और सैन्य कार्रवाई करने की योजना से पीछे हटने का फैसला किया है।
अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन ने सोमवार तड़के रिपोर्ट दी कि इस्राईल ने अपने वायु रक्षा हथियारों का भंडार समाप्त होने और अमेरिका से मिसाइलों की सहायता की आवश्यकता के कारण ईरान पर स्वतंत्र रूप से हमला करने की योजना से क़दम पीछे खींच लिए हैं।
अमेरिका और इस्राईल के उन अधिकारियों ने, जिनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए, सीएनएन को बताया कि, इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के ख़िलाफ़ दोबारा हमले करने के प्रयास किए थे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनावों से पहले किसी नए सैन्य अभियान को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है:
“ईरान पर दोबारा हमला करने की योजनाएँ तैयार हैं और वे ट्रंप की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रही हैं। इन हमलों को मध्यावधि चुनावों के बाद अंजाम दिया जा सकता है। हालाँकि, इस्राईल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। कार्यालय ने बिना कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण दिए इस खबर को “फेक न्यूज़” (फ़र्ज़ी ख़बर) क़रार दिया।

