Site icon ISCPress

ईरान ने जहाज़ों को अमेरिकी युद्धपोतों से दूर रहने की चेतावनी दी: सीएनएन

ईरान ने जहाज़ों को अमेरिकी युद्धपोतों से दूर रहने की चेतावनी दी: सीएनएन

सीएनएन ने लिखा: “ईरान ने जहाज़ों की आपातकालीन संचार आवृत्ति (इमरजेंसी फ़्रीक्वेंसी) पर एक संदेश प्रसारित करते हुए चेतावनी दी है कि: ‘अपनी सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम सलाह देते हैं कि अमेरिकी युद्धपोतों से कम-से-कम 10 मील की दूरी बनाए रखें, क्योंकि कभी-कभी हमें मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए यांकीज़ को सबक सिखाने की ज़रूरत पड़ती है।’”

ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों को लेकर अपना रुख और अधिक सख्त करते हुए साफ संदेश दिया है कि फ़ारस की खाड़ी और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में किसी भी उकसावे या दबाव की नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुवार को भी ईरान ने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के उत्तरी हिस्से में मौजूद सभी जहाज़ों से दुबई की दिशा में बढ़ने को कहा था, और बताया गया कि सभी जहाज़ों ने ईरान के निर्देश का पालन किया।

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के एक सदस्य ने कहा: “अब से समुद्री घेराबंदी के लिए अमेरिका द्वारा उठाया गया कोई भी कदम, ईरान की सैन्य प्रतिक्रिया का सामना करेगा।”

उन्होंने आगे कहा:

“अमेरिका को अपने युद्धपोतों के साथ कई एस्कॉर्ट जहाज़ रखने चाहिए, ताकि यदि वे डूब जाएँ तो उनके सैनिकों को बचाया जा सके।”

तेहरान का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र की सुरक्षा बाहरी सैन्य हस्तक्षेप से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय देशों के आपसी सहयोग और सम्मान से सुनिश्चित हो सकती है। यदि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत के ज़रिए दबाव बनाने की नीति जारी रखता है, तो इसका जवाब ईरान अपनी सामरिक क्षमता, मिसाइल शक्ति और रक्षा तैयारियों के बल पर देने के लिए तैयार है।

Exit mobile version