Site icon ISCPress

यूएई इस्राईल संबंधों का हनीमून खत्म, गैस सौदे ने गुप्त संकट का भांडा फोड़ा

यूएई इस्राईल संबंधों का हनीमून खत्म, गैस सौदे ने गुप्त संकट का भांडा फोड़ा इस्राईल और यूएई के संबंधों का हनीमून खत्म होता नजर आ रहा है।

यूएई और इस्राईल के बीच गुप्त राजनीतिक टकराव सार्वजनिक होने की कगार पर है। ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं संबंध संवेदनशील चरण का अध्याय बंद होने वाला है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के संबंधों का हनीमून लगभग खत्म होने की कगार पर है।

रायुल यौम की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ऐसे समय पर हो रही है जब फारस की खाड़ी के कई अरब देशों में फिलिस्तीनी अधिकारों की बलि चढ़ा कर इस्राईल से संबंधों को सामान्य करने की होड़ मची हुई थी।

खाड़ी देशों से इस्राईल के माध्यम से यूरोप को तेल सप्लाई करने के मुद्दे ने हाल ही के दिनों में दोनों देशों के बीच एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार यह कहा जाता रहा कि दोनों देश इस विवाद के समाधान के लिए वार्ता कर रहे हैं।

इस विवाद के समाधान के लिए अंतिम बार इस्राईल के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के युवराज मोहम्मद बिन जाएद के बीच टेलीफोन एक वार्ता हुई थी। इस्राईल के रास्ते खाड़ी से यूरोप जाने वाली यह संभावित पाइप लाइन यूएई और इस्राईल के बीच एक खुफिया राजनीतिक संकट के रूप में सामने आई है।

कहा जा रहा है कि गत शुक्रवार को भी इस संकट के समाधान के लिए संयुक्त अरब अमीरात के युवराज ने इस्राईली प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट से फोन पर वार्ता की है।

याद रहे कि हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में इस्राईल के दूतावास आओर महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन हुआ था। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इस्राईल के विदेश मंत्री ने कहा था कि कल हमने अबू धाबी में अपने दूतावास का उद्घाटन किया था और आज दुबई में महा वाणिज्य दूतावास खोल रहे हैं।

हम इतिहास बनाने के आदत डाल रहे हैं। हम आज यहां जिस चीज का उद्घाटन कर रहे हैं वह सिर्फ एक वाणिज्य दूतावास नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग का केंद्र है।

Exit mobile version