Site icon ISCPress

लेबनान में युद्ध-विराम को लेकर हिज़्बुल्लाह का जनता के नाम संदेश

लेबनान में युद्ध-विराम को लेकर हिज़्बुल्लाह का जनता के नाम संदेश

हिज़्बुल्लाह ने लेबनान की जनता, खासकर देश के दक्षिणी क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा: युद्ध-विराम की घोषणा और ज़ायोनी (इज़रायली) पक्ष के समझौतों को तोड़ने के इतिहास को देखते हुए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कुछ समय ठहरें और दक्षिण, बेक़ा (Bekaa) और बेरूत के दहिया (Dahiya) जैसे प्रभावित इलाकों की ओर तुरंत न जाएँ, जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट न हो जाए।

लेबनान की इस्लामी प्रतिरोध ने दक्षिणी क्षेत्रों के निवासियों के धैर्य और दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा: आपकी सुरक्षा और आपकी कीमती जान की हिफाज़त के लिए हम आपसे सब्र और सहनशीलता की अपील करते हैं। इंशाअल्लाह, आप जल्द ही सम्मान और गर्व के साथ अपने गांवों में वापस लौटेंगे।

लेबनान में युद्ध-विराम ईरान के दबाव और प्रयासों से संभव हुआ: हिज़्बुल्लाह

क़तरी टीवी चैनल “अल-अरबी” ने हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से बताया कि ईरान ने आज प्रतिरोध को सूचित किया कि युद्ध-विराम का समझौता हो गया है, हालांकि इसकी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

हिज़्बुल्लाह के इस वरिष्ठ अधिकारी, जिनका नाम अल-अरबी टीवी ने उजागर नहीं किया, ने कहा कि यह युद्ध-विराम इस्लामाबाद में हुई वार्ताओं और ईरान के ज़ोरदार प्रयासों और दबाव का परिणाम है। हम इन वार्ताओं को क्षेत्र में एक व्यापक समाधान तक पहुँचने का अवसर देंगे।

उन्होंने आगे कहा: यदि इज़रायल पूरी तरह से युद्ध-विराम समझौते का पालन करता है, तो हम भी इसका पालन करेंगे।

Exit mobile version