हिज़्बुल्लाह का सटीक निशाना, इज़रायल अपने घायलों की गिनती कर रहा
इज़रायली सेना के रेडियो ने आज लगातार दूसरे दिन, हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमलों में अपने सैनिकों को हुए नुकसान का नया आँकड़ा जारी किया। यह आँकड़ा ऐसे समय सामने आया है जब अल-जलील क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख ने भी खुलकर हिज़्बुल्लाह की सैन्य क्षमता को स्वीकार किया है।
ज़ायोनी शासन की सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अवीखाय अदरई Avichay Adraee हर दिन पहले से अधिक जोर-शोर के साथ लेबनान के सीमावर्ती गांवों को खाली करने की चेतावनियाँ जारी कर रहे हैं और दक्षिण लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ढांचे को नष्ट करने के दावे कर रहे हैं। लेकिन आज अल-जलील क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख ने भी हिज़्बुल्लाह की ताकत को स्वीकार करते हुए कहा, “यह बकवास है, हिज़्बुल्लाह अच्छी तरह जानता है कि उसे कहाँ निशाना लगाना है।”
इज़रायली सेना के रेडियो ने आज घोषणा की कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमलों में उसके सात सैनिक घायल हुए हैं।
इससे पहले हिब्रू समाचार नेटवर्क i24NEWS ने बताया था कि दक्षिण लेबनान में हिज़्बुल्लाह के एक ड्रोन हमले में इज़राइली सेना के चार सैनिक घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

