Site icon ISCPress

लेबनान में युद्ध-विराम के लिए हिज़्बुल्लाह ने रखी पाँच शर्तें

लेबनान में युद्ध-विराम के लिए हिज़्बुल्लाह ने रखी पाँच शर्तें

लेबनानी संसद में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि ने युद्ध-विराम के लिए प्रतिरोध मोर्चे की पाँच शर्तें बयान करते हुए जोर दिया कि जब तक इज़रायल युद्ध-विराम का पालन नहीं करता, तब तक प्रतिरोध अपने देश की रक्षा के अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।

हुसैन अल-हाज हसन Hussein al-Hajj Hassan, जो “बाअलबक-अल-हरमल प्रतिनिधि समूह” के प्रमुख और “वफ़ादारी टू रेज़िस्टेंस” संसदीय गुट के सदस्य हैं, ने कहा इज़रायल के साथ युद्ध-विराम के लिए हमारी पांच शर्तें हैं।

पहली शर्त,

बिना किसी शर्त और बिना दुश्मन को किसी प्रकार की खुली छूट दिए आक्रमण का पूर्ण रूप से बंद होना है। ऐसी स्थिति में यदि ज़ायोनी दुश्मन पूरी तरह युद्ध-विराम का पालन करता है, तो प्रतिरोध भी उसका पालन करेगा। लेकिन यदि दुश्मन युद्धविराम का उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब देना प्रतिरोध का अधिकार और कर्तव्य है, और वह ऐसा करेगा।”

दूसरी शर्त,

हमारी पूरी भूमि से इज़रायल की बिना किसी शर्त के पूर्ण वापसी। उन्होंने कहा, “हम किसी ‘पीली रेखा’ या किसी अन्य रंग की सीमा रेखा को स्वीकार नहीं करेंगे।”

तीसरी शर्त,

सभी विस्थापित लोगों की अपने-अपने गांवों में वापसी। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम किसी भी बफर ज़ोन (सुरक्षा क्षेत्र) या किसी अलग क्षेत्रीय व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे।”

चौथी शर्त,

कैदियों की वापसी।

पाँचवीं शर्त,

युद्ध से हुई तबाही का पुनर्निर्माण।

उन्होंने आगे कहा:

“इसके बाद लेबनान अपने सभी आंतरिक मामलों पर स्वयं चर्चा करेगा, और United States, Israel या किसी अन्य देश का लेबनान के अंदरूनी मामलों से कोई संबंध नहीं होगा; बल्कि इसके विपरीत, लेबनान अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेगा।”

Exit mobile version