Site icon ISCPress

तेल अवीव के आसमान में ईरानी जनता की गर्जना सुनो: प्रतिनिधि सुप्रीम लीडर

तेल अवीव के आसमान में ईरानी जनता की गर्जना सुनो: प्रतिनिधि सुप्रीम लीडर

लेबनान की राजधानी बेरूत पर इज़रायल के हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इज़रायल पर मिसाइल हमला शुरू कर दिया है। इज़रायल पर ईरान के हमले के बाद सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अली अकबर अहमदियान ने कहा: “

यह ईरानी जनता की प्रचंड गर्जना है जो आज तेल अवीव के आसमान में सुनाई दे रही है। 

ईरान और ईरानी किसी भी थोपे गए दबाव या इच्छा के आगे झुकने वाले नहीं हैं। देश के अधिकारी ईश्वर पर भरोसे और जनता के समर्थन के बल पर अंतिम विजय तक दृढ़ता से खड़े रहेंगे। यदि दबाव और धमकियों का सिलसिला जारी रहा, तो उसका जवाब और भी अधिक निर्णायक तथा कठोर होगा।”

बेरूत से बीबीसी संवाददाता की लाइव रिपोर्ट:

ईरानी मिसाइलों से लेबनानियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की प्रतिक्रिया अपेक्षाओं से कहीं अधिक जल्दी सामने आई। इसी दौरान, हिज़्बुल्लाह ने भी इज़रायली रडार प्रणालियों को निशाना बनाया।

बताया गया कि इन घटनाओं के बाद लेबनान के कुछ इलाकों में लोगों के बीच उत्साह और चर्चा का माहौल देखा गया। आईआरजीसी) द्वारा दागी गई एक मिसाइल पर यह संदेश लिखा हुआ था कि:

हम एपस्टीन द्वीप के भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं।”

बता दें कि,ईरान ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि, अगर बेरूत पर हमला हुआ तो ईरान चुप नहीं बैठेगा और उसकी प्रतिक्रिया पहले से भी अधिक कठोर होगी। ईरान ने अपनी चेतावनी पर अमल करते हुए इज़रायल पर मिसाइलों से हमला कर दिया है।

Exit mobile version