Site icon ISCPress

ग़ाज़ा त्रासदी: प्रतिरोधी गुटों ने ‘शांति परिषद’ को भंग करने और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की

ग़ाज़ा त्रासदी: प्रतिरोधी गुटों ने ‘शांति परिषद’ को भंग करने और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों ने ग़ाज़ा में जारी मानवीय त्रासदी का हवाला देते हुए ‘शांति परिषद’ को भंग करने और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। अल-मसीरा नेट की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों ने एक संयुक्त बयान जारी कर फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता दिखाते हुए नीदरलैंड में आयोजित विशाल जनप्रदर्शनों की सराहना की है।

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों ने कहा कि, दुनिया भर में लगातार हो रहे ये विरोध प्रदर्शन इस बात का प्रमाण हैं कि क़ब्ज़ाधारी ताक़तें ग़ाज़ा पट्टी में अपने अपराधों और अन्यायपूर्ण नाकेबंदी की भयावह सच्चाई को छिपाने में नाकाम रही हैं।

अल-मसीरा के अनुसार, प्रतिरोधी गुटों ने ज़ायोनी शासन और उसके पश्चिमी समर्थकों, विशेष रूप से अमेरिका को ग़ाज़ा में लगातार हो रही हत्याओं, तबाही और अभूतपूर्व मानवीय संकट के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार ठहराया।

समाचार वेबसाइट के मुताबिक, प्रतिरोधी गुटों ने फ़िलिस्तीनी जनता की पीड़ा को रोकने में नाकाम रहने के कारण ‘शांति परिषद’ को भंग करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद से अपील की कि वे निष्क्रिय रुख छोड़कर आम नागरिकों की सुरक्षा, ग़ाज़ा की नाकेबंदी समाप्त करने और विस्थापित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के रास्ते खोलने के लिए तत्काल क़दम उठाएं।

अल-मसीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बयान के अंत में प्रतिरोधी गुटों ने सप्ताहांत में विरोध प्रदर्शनों को लगातार जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने वक्ताओं, धर्मगुरुओं और कानूनी संस्थाओं से अपील की कि वे सरकारों पर दबाव बनाएं, ताकि ग़ज़ा के पीड़ित लोगों की दुर्दशा पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की चुप्पी और निष्क्रियता को समाप्त किया जा सके।

Exit mobile version