Site icon ISCPress

तेहरान में जनता की सतर्कता से दुश्मन के 5 एजेंट गिरफ्तार

तेहरान में जनता की सतर्कता से दुश्मन के 5 एजेंट गिरफ्तार

तेहरान में जनता की सतर्कता और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते दुश्मन से जुड़े पाँच संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग अमेरिका और ज़ायोनी शासन से जुड़े बताए जा रहे हैं और राजधानी तेहरान में कुछ महत्वपूर्ण केंद्रों तथा मस्जिदों से संबंधित संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ये संदिग्ध व्यक्ति विभिन्न स्थानों की तस्वीरें ले रहे थे, वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। साथ ही वे कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के सटीक निर्देशांक (लोकेशन) तय कर उन्हें अपने विदेशी संपर्कों तक पहुँचाने की तैयारी में थे। स्थानीय लोगों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तुरंत सुरक्षा और पुलिस संस्थाओं को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए सभी पाँचों को हिरासत में ले लिया।

सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी ऐसे व्यक्ति दिखाई दें जो किसी संवेदनशील स्थान, धार्मिक स्थल या महत्वपूर्ण केंद्र की तस्वीरें ले रहे हों या जानकारी इकट्ठा कर रहे हों, तो तुरंत इसकी सूचना 113 या 114 नंबर पर दें।

अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और दुश्मन या उसके सहयोगियों की किसी भी गतिविधि पर कड़ी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version